महोबा, अक्टूबर 3 -- चरखारी, संवाददाता। नगर में भक्ति की रसधार बह रही है। श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान कराते हुए कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि प्रभू का नाम स्मरण करने मात्र से भगवान की प्राप्ति हो सकती है। श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों की भीड़ जुट रही है। पहले दिन कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने प्रभू के नाम के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। कहा कि भगवान को पाने के लिए उनका भजन सबसे सरल और प्रभावी साधन है। कथा सुन लेना ही पर्याप्त नहीं है। कथा में दिए गए संदेश को ह्दय में उतारकर जीवन में अपनाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: प्रभु नाम के जप से परम पद की होती है प्राप्ति मनुष्य सांसारिक मोह- माया से ऊपर उठकर अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझ सकता है। कहा कि हर इंसान के भीतर ज्ञानरूपी दीपक विद्यमान है। विभिन्न प्रकार के व...