नाम संशोधन प्रक्रिया होगी सरल, तय होगी समय सीमा
सोनभद्र, मई 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में किसानों को उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए किसान रजिस्ट्रेशन एवं आईडी की आवश्यकता पड़ रही है। कई मामलों में किसानों के नाम एवं पते राजस्व अभिलेखों की खसरा-खतौनी में अलग-अलग दर्ज होने अथवा नाम के साथ सिंह, कुमार, देवी, रानी, कुमारी आदि उपनामों में भिन्नता होने के कारण किसानों को नाम संशोधन के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में अब नाम संशोधन की प्रक्रिया सरल की जाएगी और इसकी समय सीमा तय की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसान हित सर्वोपरि रखते हुए नाम संशोधन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए। यह भी पढ़ें- 18 पंचायतों में सहयोग शिविर से जनता की शिकायतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.