हल्द्वानी, मार्च 21 -- लालकुआं, संवाददाता। शिव-कालिका मंदिर डूंगरपुर हल्दूचौड़ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। व्यास पीठ से कथा व्यास धर्ममार्तण्ड भागवत किंकर नमन कृष्ण जी महाराज ने भगवान के नाम संकीर्तन और नाम जप की महत्ता को विस्तारपूर्वक समझाया। इस अवसर पर मुख्य यजमान गोपाल दत्त मिश्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, भास्कर भट्ट, मीना भट्ट, अंजू खोलिया, रीता दुर्गापाल, लता उपाध्याय, चन्द्रा सुयात, घनानंद भट्ट, पंकज दुर्गापाल, महेश खोलिया, हेम चन्द्र जोशी, कमलेश पंत, किशन सिंह बिष्ट, करन राणा, जीवन मिश्रा, जगदीश चंद्र चंदोला, दीपक कांडपाल, ललित चंदोला, कुंवर सिंह चिलवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.