नैनीताल, जुलाई 3 -- नैनीताल। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीएससी) पॉक्सो न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश सुधीर कुमार तोमर की अदालत ने नाम और धर्म छिपाकर कथित शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, मारपीट, धमकी तथा 17 लाख रुपये हड़पने के आरोपित भीमताल निवासी मो. युनुस उर्फ एमडी उर्फ बॉबी पुत्र तहसीन की जमानत याचिका खारिज कर दी। पीड़िता ने उच्च न्यायालय में पहचान गोपनीय रखने और सुरक्षा की मांग को लेकर रिट दायर की थी, जिसके बाद एसआईटी गठित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...