समस्तीपुर, मार्च 11 -- विभूतिपुनिर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभूतिपुर पूरब पैक्स आम चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी संजना देवी के नाम वापसी के बाद विभिन्न पदों के कुल 26 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी आरओ सह बीडीओ सुनील कुमार ने दी है। विभूतिपुर पूरब पैक्स के अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। सदस्य पद पर अनुसूचित जाति से 4, पिछड़ा वर्ग से 4, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 4 और सामान्य से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला पैक्स के कुल 1410 मतदाता आगामी 18 मार्च को विभूतिपुर पूरब पैक्स गोदाम के दो मतदान केन्द्रों पर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से संध्या 4.30 बजे तक होगा।बताया गया है कि मतदान समाप्ति के उपरांत इसी दिन मतगणना प्रखंड मुख्यालय में किया जाएगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.