धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के नामांकन में बुधवार को पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी की ओर से जब किसी प्रत्याशी को समर्थन की घोषणा कर दी गई है, इसके बाद भी किसी और भाजपाई की ओर से नामांकन करना उचित नहीं है। नाम वापसी तक पार्टी इंतजार करेगी। अनुशानहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यानी कार्रवाई होगी। धनबाद में भाजपा के अंदर उठापटक से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नाराज दिखे। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित कुछ और भाजपाइयों की ओर से मेयर पद के लिए नामांकन किए जाने संबंधी सवाल पर कहा कि पार्टी की नजर हर गतिविधि पर है। प्रदेश अध्यक्ष को धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय में बैठक भी करनी थी। ऐन मौके पर बैठक को स्थगित कर दिया गया। मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.