नाम में समाजवादी जोड़ने से नहीं आता समाजवाद, JPNIC पर ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर बोला हमला
लखनऊ, अगस्त 30 -- यूपी में लखनऊ के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर, JPNIC पर राजनीति हो रही है। इसपर यूपी की सियासत गरमा गई है। अब इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने JPNIC परियोजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी नाम में रखने से समाजवाद नहीं आता। ब्रजेश पाठक ने ये भी कहा कि आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण हमारे बीच होते, तो शायद अखिलेश यादव जी समेत पूरी समाजवादी पार्टी को समाजवाद की कसौटी पर स्वयं परखते और अपना निर्णय सुनाते। ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के आचार, विचार और सामाजिक न्याय के सपनों को यदि आज कोई राजनीतिक पार्टी वास्तविक अर्थों में साकार कर रही है, तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.