मऊ, फरवरी 10 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। पिछड़ा वर्ग कल्याण के उप निदेशक संजय कांत तिवारी ने मंगलवार को कोपागंज खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। उप निदेशक ने कार्यलय के अभिलेखों और पत्रावलियों के रख रखाव और उसकी जांच करते हुए सम्बंधित कर्मियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी कार्यालय के दिवाल पर लिखे गए पंचायत सचिवों के नाम की सूची में नाम में मात्रा गलत लिखने पर उप निदेशक ने कड़ी नाराज़गी जताई। कहा कि इस तरह की गलती आप ही लोगों की रहेगी तो बाकी लोग क्या सोचेंगे। उन्होंने कार्यलय के कर्मचारी को बुलाकर तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। जनसुनवाई सूचना सम्बंधित शिकायतों और उसके निस्तारण के बारे में भी उप निदेशक ने जानकारी ली। इस दौरान उप निदेशक ने ब्लाक कर्मियों को निर्देश दिया कि वे शासन के निर्देशों के अनुसार योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.