नाम में उपनाम नहीं लिखा तो रुक गया भुगतान
प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। पेंशन योजनाओं का लाभ लेने वाले 12 हजार से अधिक बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की सहायता राशि एक छोटी सी चूक के कारण रुक गई है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने जब इसकी पड़ताल की तो सच सामने आया। सिर्फ आवेदन फॉर्म में उपनाम न होने या आंशिक गलती के चलते हजारों लाभार्थियों का भुगतान रोक दिया गया। भुगतान रुकने पर जब लोग जानकारी करने विभाग पहुंचे तो मालूम चला कि ईकेवाईसी के कारण समस्या है। ईकेवाईसी कराई तो नाम में उपनाम की चूक सामने आई। अब लोग इसे सुधरवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। गरीब बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से निराश्रित पेंशन और दिव्यांगों को दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजन पेंशन दी जाती है। सभी जगह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.