नाम बदल कर चल रही थी सात लोगों को कुचलनेवाली बस, साल भर बाद पकड़ायी
धनबाद, जून 3 -- सात लोगों को कुचल कर मारनेवाली बस को मंगलवार को राजगंज थाना की पुलिस ने जब्त कर लिया। यह बस कोलकाता से बिहार शरीफ जाती है। यह बस पहले बंगाल टाइगर के नाम से चल रही थी। 28 फरवरी 2025 को हुए हादसे की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बस मालिक ने वाहन का रंग और नाम बदलकर वंदे भारत कर दिया था। बता दें कि पिछले साल 28 फरवरी को बंगाल का एक परिवार स्कॉर्पियो से कुंभ मेला जा रहा था। इसी दौरान राजगंज के दलूडीह के पास सिक्स लेन पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी स्कॉर्पियो टकरा गई, तभी पीछे से आ रही बंगाल टाइगर बस ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान तीनों घायलों की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या सात हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.