कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। इस संबंध में अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में अभियान चलेगा। लाल बांग्ला में शुक्रवार को आयोजित बैठक में संदीप ने कहा कि केंद्र सरकार विकास के नाम पर केवल ढिंढोरा पीट रही है। कांग्रेस काल में बनी विकास योजनाओ का नाम बदलकर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। विदेश नीति में खुद को बेहद कुशल होने का दावा करने वाले मोदी आज अमेरिका के सामने नतमस्तक हैं। विदेश व्यापार पूरी तरह से बर्बादी की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने दावा किया की जनता इस बार कांग्रेस के साथ है। आने वाले चुनाव में इसका प्रमाण भी मिल जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.