मेरठ, मई 2 -- मारपीट, बलवे के मुकदमे में फरार चल रहे दंपति को थाना लालकुर्ती पुलिस ने आखिरकार 35 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 1991 में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे और पहचान बदलकर रह रहे थे। लंबी पड़ताल के बाद शनिवार को पल्लवपुरम क्षेत्र से दोनों को दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक कुमार शर्मा और उसकी पत्नी बब्बन उर्फ नीना शर्मा के खिलाफ थाना लालकुर्ती में वर्ष 1991 में मारपीट, बलवा और घर में घुसकर हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे। तब से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस के जरिए उनकी तलाश शुरू की। लंबी छानबीन के बाद सूचना मिली कि दोनों पल्लवपुरम फेस-2 में नाम बदलकर रह रहे हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.