मेरठ, मई 4 -- मेरठ पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे नटवरलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेंद्र शर्मा पर तीन थानों में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज थे। इन मुकदमों के बाद से आरोपी नाम और पता बदलकर दूसरी जगह रहने लगा था। इसके बाद से आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर को भी बंद कर दिया था। लालकुर्ती थाने में वर्ष 2020 में पीएनबी मेरठ कॉलेज ब्रांच के वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार जैन ने योगेंद्र शर्मा, अरुण कुमार आर्य, अक्षय, संध्या पत्नी योगेंद्र शर्मा और बैंक के अधिवक्ता अतुल शर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि योगेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी संध्या के नाम से बेगमबाग में एक मकान दिखाया और अरुण कुमार को विक्रय किया। मकान पर 49 लाख रुपये का लोन भी लिया गया। बाद में इस लोन की किश्तें जमा नहीं की गई। छानबीन हुई तो खुलासा हुआ कि यह मकान संजीव कुमार रस्तोगी के...