नाम बदलकर की शादी, मारपीट और गर्भपात का आरोप
पीलीभीत, जुलाई 23 -- बीसलपुर। बीसलपुर में एक महिला ने अपने पति पर नाम बदलकर शादी करने, पहचान छिपाने, मारपीट करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बीसलपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि क्षेत्र के एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर नाम बदलकर उससे प्रेम संबंध बनाए और बाद में एक मौलवी के माध्यम से निकाह कराया। शादी के बाद उसे पता चला कि पति दूसरे समुदाय से है। दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। जब उसके मायके वालों को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिली तो उन्होंने उससे संबंध समाप्त कर लिए। बाद में न्यायालय में महिला ने पति के साथ रहने की इच्छा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.