मेरठ, दिसम्बर 31 -- दौराला। नगरपंचायत लावड़ की जोया कालोनी निवासी किशोर के साथ नाम पूछकर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित के पिता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। लावड़ के जोया कॉलोनी निवासी यूसुफ ने एसएसपी डॉ.विपिन ताडा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र उस्मान 27 दिसम्बर को साइकिल पर फेरी लगाकर मैथना गांव में सामान बेच रहा था। आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसके बेटे को रोककर नाम पूछते हुए गालीगलौज कर मारपीट की। साढ़े तीन हजार रुपये छीन लिए और साइकिल तोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको बचाया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.