रांची, फरवरी 23 -- रांची, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने से एक पिता की नाराजगी खुलकर सामने आई। पिता अपनी बेटी को पहली बार वोट दिलाने के लिए पहुंचे थे। जब वे वोट डालने के लिए आगे बढ़े तो पता चला कि सूची में बेटी का नाम नहीं है। बताया गया कि पिता ने पहले वार्ड 10 के बूथ पर नाम तलाशा, लेकिन नाम नहीं मिला। इसके बाद किसी के कहने पर वे वार्ड-9 पहुंचे और वहां भी घंटों खोजबीन की, तभी उन्हें पता चला कि उनका और उनकी पत्नी का नाम सूची में दर्ज है, लेकिन बेटी का नाम गायब है। इससे वे तिलमिला उठे। नाराज पिता ने मौके पर मौजूद बीएलओ से सवाल किया-"मेरा नाम है, पत्नी का नाम है, मेरी बेटी का नहीं,. ऐसा कैसे?" इस बात को लेकर उनकी बीएलओ से तीखी बहस भी हो गई। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद बेटी का नाम नहीं मिलने पर वे मायूस हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.