बलरामपुर, जनवरी 27 -- गैसड़ी, संवाददाता। सेमरी ग्राम पंचायत के कुढोहा गांव में संत उमाकांत महाराज के अनुयायियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नाम धुनी कार्यक्रम का समापन मंगलवार को भंडारे के साथ हुआ। आयोजन स्वामी दयाल साहू के आवास पर सम्पन्न हुआ, जहां क्षेत्र भर से श्रद्धालु संगत बड़ी संख्या में जुटी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा जयगुरुदेव एवं संत उमाकांत जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संतों के बताए रास्ते पर चलकर ही मानव जीवन सफल बन सकता है। उन्होंने समाज में प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की। इस अवसर पर धर्मराज साहू, अश्वनी कुमार अरकवंशी, स्वामीनाथ साहू, बनवारी, अशोक कुमार कनौजिया, इंद्रसेन साहू, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.