मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- कटघर गुलाबबाड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरिनाम संकीर्तन आयोजित किया गया। इसमें कथा व्यास आचार्य सुरेशानंद ने बताया नाम जपना और नाम का संकीर्तन ही सर्व शक्तिमान है। कलियुग में इसका मनन श्री हरि से सीधा मिलन करा देता है। आप जितना भी समर्पण भाव से प्रभु का स्मरण करेंगे उतना ही प्रभु के नजदीक पहुंचेंगे। प्रभु भी प्रेम के भूखे हैं। आप उन्हें कुछ भी न चढ़ाओ बस प्रेम भाव से समर्पित हो जाओ। प्रभु तुम्हारी हर पुकार सुनेंगे। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सुनंदा राघव, विमला शर्मा, रागिनी, सुमन अग्रवाल, राजेश शर्मा, प्रदीप गुप्ता, कुन्नू, राजेंद्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.