संवाददाता, जून 27 -- UP News: यूपी के लखनऊ से धर्मांतरण मामला सामने आया है। अमीनाबाद इलाके में एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की। फिर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। अपनी शादी की बात छुपाकर संबंध बनाए। इसी बीच युवती का धर्म परिवर्तन करा दिया। जब युवती को पहली शादी होने और युवक के धर्म की जानकारी हुई तो उसने विरोध जताया। आरोप है कि युवक ने उसे बुरी तरह से पीटा। किसी तरह से वह आरोपी के चंगुल से भाग निकली। पीड़िता ने अमीनाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अमीनाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती के मुताबिक इंस्टाग्राम पर तीन साल पहले कैसरबाग मकबूलगंज सुतुरखाना निवासी राशिद हुसैन के बेटे साहिल हुसैन से परिचय हुआ। साहिल ने अपना नाम राउडी बताया था। फिर दोनों में बातचीत होने लगी। आरोप है कि साहि...