बगहा, अप्रैल 18 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। नगर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के बाथरूम में शुक्रवार की सुबह हुए विस्फोट की जांच तकनीकी शाखा की टीम समेत पुलिस अधिकारियों ने की। शुक्रवार की रात पुलिस छात्र के घर पर पहुंची। यहां जांच में एक और बम बरामद किया गया। एसडीपीओ विवेकदीप ने बताया कि जांच में वह पटाखा ही निकला। लेकिन यह बड़ा बम था। छात्र ने अपने एक दोस्त को पांच सौ रुपये देकर पटाखा मंगाया था। इसके बाद बैग में रखकर उसे स्कूल ले गया। तीसरी घंटी के समय बाथरूम जाकर पटाखा फोड़ दिया। उसका उद्देश्य स्कूल से नाम कटवाना था। यह भी पढ़ें- संत जेवियर स्कूल में विस्फोट, तेज आवाज से सहमे छात्र उसका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था। इस कारण वह स्कूल से छुटकारा पाना चाहता था। जानकारी के अनुसार घटना के बाद शुक्रवार की शाम करीब चार बज...