लातेहार, अप्रैल 12 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पैरा निवासी वृद्ध सेवक सिंह का नाम राशन कार्ड से काट दिया गया है। राशन नही मिलने से उन्हें जीवन की गाड़ी खींचने में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होने बताया कि करीब चार महीने पहले लाल कार्ड से उनका नाम न जाने क्यो काट दिया गया है। जविप्र में उन्हें कार्ड से नाम कटने का हवाला देकर करीब चार महीने से राशन भी नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत लेकर वह प्रखण्ड कार्यालय भी गए थे, लेकिन वहां सम्बन्धित अधिकारी से उनकी मुलाकात नही हो सकी। राशन नही मिलने से वह काफी परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.