नामी ब्रांड के नकली पटाखों की खेप बरामद; मकान से चल रहा धंधा, पुलिस से बचने के लिए ड्रोन से निगरानी
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- दिवाली नजदीक आते है अवैध पटाखों का धंधा भी तेज हो गया। मुरादाबाद के नागफनी थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर पटाखा फैक्ट्री चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 83 किलो 250 ग्राम बारूद, 27 बोरियों में भरे अवैध पटाखे और मिट्टी के अनार बरामद किए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना नागफनी पुलिस को तीन नवंबर को सूचना मिली कि गुड़ियाबाग में साबरी चिश्ती मस्जिद के पास एक मकान में चोरी-छिपे पटाखे बनाए जा रहे हैं।नामी ब्रांड का नकली माल बरामद जिसके बाद नागफनी पुलिस ने मकान पर छापा मारा। वहां पटाखे तैयार किए जा रहे थे। पुलिस को मौके से नामी पटाखा कंपनियों के खाली डिब्बे, नकली रैपर और फर्जी आधार कार्ड भी मिले। मौके से गुड़ियाबाग निवासी वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.