नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोनिया विहार में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के नकली जूते बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक 44 वर्षीय संदीप सिंह को गिरफ्तार किया। फैक्टरी में न्यू बैलेंस, नाइकी, एडिडास और स्केचर्स जैसे ब्रांड के जूते बड़े पैमाने पर नकली बनाए जा रहे थे। पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर अमित सोलंकी की टीम ने संबंधित ब्रांड के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर चौहान पट्टी इलाके में यह कार्रवाई की। मौके पर भारी हीटिंग प्रेस मशीन, ब्रांडेड लोगो और मटेरियल बरामद हुआ। लगभग 10 हजार नकली जूतों के ऊपरी हिस्से और स्टिकर शीटें भी मिलीं। पूछताछ में संदीप सिंह ने बताया कि उसने पहले चावड़ी बाजार में प्रिंटिंग प्रेस में काम किया और समय के साथ अपना बिजनेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.