नामी कंपनी की नकली सिलाई मशीनें बनाने का कारखाना पकड़ा
अमरोहा, मार्च 26 -- अमरोहा, संवाददाता। नामी कंपनी के नाम से शहर में नकली सिलाई मशीनें बनाए जाने का खुलासा हुआ है। बुधवार को कंपनी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ शहर में संचालित एक कारखाने में छापा मारकर वहां से 10 सिलाई मशीनें बरामद की हैं। ऊषा कंपनी का मार्का इस्तेमाल करते हुए इन सिलाई मशीनों को बाजार में बेचा जा रहा था। पुलिस ने मौके से ही कारखाना मालिक को गिरफ्तार कर लिया। कॉपी राइट अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिलाई मशीन बनाने वाली ऊषा कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर अनुकल्प सिंह बुधवार को अपने सहयोगी लाल सिंह कादयान को साथ लेकर शहर कोतवाली पहुंचे। यहां से पुलिस को साथ लेकर दोनों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुल्लाना स्थित चंदा वाली गली में छापा मारा। यहां एक घर में अच्छन सिलाई सेंटर के नाम से कारखाना संचालित किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.