नामीबिया ने रच दिया इतिहास, टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कर दिया ये कमाल
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- नामीबिया की क्रिकेट टीम ने अपने इतिहास को पलट दिया है। एक खास उपलब्धि इस एसोसिएट नेशन टीम ने हासिल कर ली है। नामीबिया भी उन चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है, जिसने किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मैच जीता है और अब वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी जीत ली है। नामीबिया ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में आयरलैंड को 3-2 से हराया है और इतिहास रचा है। यह किसी भी आईसीसी के फुल मेंबर नेशन के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीत नामीबिया की टीम के लिए है। नामीबिया ने रविवार को विंडहोक में आयरलैंड को पांच विकेट से हराया और फुल मेंबर नेशन के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय ODI सीरीज़ जीती। नामीबिया के लिए यह बड़ी बात इसलिए भी है, क्योंकि उसको अगले साल आयोजित होने वाले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है। हालांकि, टीम अभी तक इस इव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.