नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेर, ट्राई सीरीज के पहले मैच में SA को रौंदा; डेवाल्ड ब्रेविस की पारी बर्बाद
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच टी20 ट्राई सीरीज का आगाज शुक्रवार, 28 अगस्त से हुआ। सीरीज के पहले ही मुकाबले में मेजबान नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया। जिम्बाब्वे और नामीबिया जैसी छोटी टीमों के खिलाफ भले ही अफ्रीकी टीम ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए ना चुना हो, मगर टीम में डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डे जॉर्जी और ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस जैसे खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं। नामीबिया ने पहले मैच में अफ्रीकी टीम के सामने 164 रनों का टारगेट रखा, जिसे वह चेज करने में नाकाम रहे। डेवाल्ड ब्रेविस ने 75 रनों की धाकड़ पारी खेली, मगर वह भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। नामीबिया ने यह मैच 18 रनों के अंतर से जीता। यह भी पढ़ें- पाक ने डाले हथियार; इंग्लैंड के पास 261 रनों की बढ़त; ओली रॉबिन्सन ने बरपाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.