रामपुर, मार्च 22 -- आर्य समाज की कार्यकारिणी की सामान्य बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक के दौरान आर्य समाज की ओर से समस्त अंतरंग सदस्यों तथा कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी एवं आर्य समाज के प्रधान मुकेश आर्य को नगर पालिका में सभासद नामित करने पर स्वागत किया गया। मुकेश आर्य ने कार्यकारिणी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरे समाज को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कमल आर्य, सुभाष रस्तोगी, योगेश आर्य , गिरीश गुप्ता, मंत्री मनोज आर्य, राजीव रस्तोगी, संजय आर्य , प्रवीण आर्य, नवीन आर्य, आशुतोष अग्रवाल , सिद्धार्थ आर्य ,प्रदीप आर्य तथा आर्य समाज के शास्त्री पंडित शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...