मिर्जापुर, मार्च 18 -- अहरौरा। नगर के गोला सहूवाइन निवासी सबसे कम उम्र के अपना दल एस युवा बूथ अध्यक्ष सोनल सोनकर को नगर पालिका परिषद अहरौरा का नामित सभासद बनाए जाने पर मंगलवार को नगर के खरंजा स्थित अपना दल के कैंप कार्यालय पर बधाई दी गई। पूर्व सभासद /सांसद प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह मिक्की के नेतृत्व में सोनल सोनकर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस दौरान भगवान दास प्रजापति, संतोष मौर्य, उदय अग्रहरि, सुभाष सोनकर,आर्यन मौर्य, नरेश पटेल, संजय विश्वकर्मा, मुकुन्दर बिंद, श्यामलाल पटेल, हेमंत मौर्य, अरविंद यादव, रोहित, भोला सोनकर, कुश सोनकर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...