नामित सभासद बनने पर अमित का स्वागत
बदायूं, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भाजपा के बिल्सी मंडल महामंत्री अमित मिश्रा को नगर पालिका परिषद में मनोनीत सभासद नियुक्त किया गया है। इस घोषणा से नगर, विशेषकर ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है। अमित मिश्रा लंबे समय से भाजपा की मजबूती और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए सक्रिय रहे हैं। विधायक हरीश शाक्य ने अमित का पटका पहनाकर व समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। मिश्रा ने नेतृत्व का आभार जताते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.