आगरा, मार्च 19 -- पटियाली नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नामित सभासद एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी के नव नियुक्त सह कोषाध्यक्ष गौरव प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने गौरव गुप्ता को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतेंद्र पांडे, कृष्ण कुमार शर्मा, अवधेश पांडे, अंकित दुबे, श्याम मोहन उपाध्याय, वैभव वार्ष्णेय, गोपाल दीक्षित, गौरव पांडे, धर्मेंद्र प्रधान, असलम, रूप किशोर, ओमकार दीक्षित, अंकित माथुर, अंश मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...