अमरोहा, अप्रैल 11 -- गजरौला। नगर पालिका के नामित सभासद को चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पालिका में शासन द्वारा पांच नामित सभासद बनाए गए हैं, जिनमें से एक डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा का सूची जारी होने से पहले ही निधन हो गया था, जबकि तीन नामित सभासदों को हाल में ही आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम न्यायिक पुष्करनाथ चौधरी ने शपथ ग्रहण कराई थी, उस दिन गुरुवचन सिंह सिद्धू उपस्थित नहीं हो सके थे। शुक्रवार को पालिका कार्यालय में उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। गुरुवचन सिंह सिद्धू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान पूर्व विधायक हरपाल सिंह, ईओ ललित कुमार आर्य, लेखाकार आदेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.