नामित सभासद को एसडीएम ने दिलाई शपथ
हमीरपुर, अप्रैल 23 -- राठ। शासन द्वारा नामित नगर पालिका सभासद बृजेंद्र सोनी को एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने बुधवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 15 दिन पहले चार सभासदों ने शपथ ली थी। शासन द्वारा नगरपालिका के लिए पांच सभासद नामित हुए थे। बीते सात अप्रैल को चार सभासदों ने शपथ ली थी और बुधवार को बृजेंद्र कुमार उर्फ भोले सोनी ने शपथ ली। नामित सभासद बृजेंद्र कुमार को अन्य सभासदों और कर्मचारियों ने फूल-माला पहनकर हर्ष व्यक्त किया है। इस मौके पर चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, ईओ राजेश कुमार वर्मा और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.