कन्नौज, मार्च 20 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित किए गए नए सभासदों के स्वागत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी जीतू प्रजापति को सभासद नामित किए जाने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को मोहल्लेवासियों ने जीतू प्रजापति का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर ढोल-नगाड़ों की धुन पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीतू प्रजापति ने कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के नगर पंचायत में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराएंगे। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वह नगर के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान अंकित शाक्य, संजय पटेल, रामऔतार शाक्य, सानू पटेल, नितिन च...