फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वैश्य समाज के नामित सभासदों के साथ ही भाजपा की कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वैश्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज की एकजुटता पर भी बल दिया गया। वैश्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की शुरुआत पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सुमंत गुप्त द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। तत्पश्चात नव मनोनीत सभासदों एवं भाजपा पदाधिकारियों को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डा.सुमंत गुप्त ने कहा कि समाज को राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे आना होगा तभी समाज आगे बढ़ सकता है। समाज के लोगो की एकजुटता के लिए समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.