सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज, भारतभारी व बढ़नीचाफा में शासन द्वारा नामित तीन-तीन सभासदों को रविवार को एसडीएम राजेश कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य सहित अन्य लोग शामिल हुए। जहां जनप्रतिनिधियों ने नामित सभासदों से विकास कार्यों में सहयोग का आह्वान किया, वहीं जिले से लेकर शासन स्तर तक हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। भारत भारी नगर पंचायत कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। यहां नामित सभासद किशलावती, दीपक चौधरी, पवनसुत मौर्य को एसडीएम राजेश कुमार ने पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निर्वाचित सभासदों व चेयरमैन के साथ तालमेल बनाकर सभी नामित सभासद अपने दायित्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.