जौनपुर, अप्रैल 27 -- मछलीशहर। शासन से नामित सभासदों को शनिवार शाम नगर पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने शपथ दिलाई। शासन ने नगर निवासी सुनील मौर्य, आत्माराम साहू और इंदु को नगर पंचायत का सभासद मनोनीत किया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अधिशासी अधिकारी विजय सिंह और अन्य सभासदों की मौजूदगी में तीनों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासदों के साथ भाजपा के पदाधिकारी, नगर पंचायत के कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.