पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को पालिका कार्यालय में आयोजित किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने नितिन सक्सेना, पंकज तिवारी, जगन्नाथ लोधी, स्वतंत्र देवल और प्रतीक अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नामित किए गए सभासदों के सहयोग से विकास कार्यों में और तेजी आएगी। भाजपा नगराध्यक्ष इंद्रेश चौहान, ईओ संजीव कुमार, सभासद साकेत सक्सेना, सुनीता सिंह, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह, अवतार सिंह, राशिद हुसैन, शरीफ अंसारी, अनस अंसारी, विकास बाबू, अर्जुन सिंह टहलानी, जितेंद्र गुप्ता, रतन नाथ मिश्रा, शाहिद आदि रहे। नामित सभासदों को दिलाई शपथबरखेड़ा। पंचायत कार्यालय में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल एवं एसडी...