सुल्तानपुर, अप्रैल 16 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ नगर पंचायत के सभागार कक्ष में गुरुवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का अधिशाषी अधिकारी अमित सिंह के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों सुशील कुमार सिंह उर्फ झूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि नामित सभासद भी नगर पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- अफसरों ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ एमएलसी शैलेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.