नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ
संतकबीरनगर, अप्रैल 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका खलीलाबाद में नामित सभासदों का बुधवार को नगरपालिका परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सतविंदर पाल सिंह उर्फ जज्जी, मुरलीधर जायसवाल, सर्वजीत पासवान, कन्हैया वर्मा, उषा पांडे ने शपथ ली। अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार के देखरेख में एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार ने नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सदर विधायक अंकुरराज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री गणेश पांडेय उपस्थित रहे।पालिकाध्यक्ष जगत जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यकाल में चौतरफा विकास हो रहा है। पालिका में धन की कमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.