गंगापार, अप्रैल 6 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ में सोमवार को केसरवानी धर्मशाला में उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम ने नामित सभासदों दीपक केसरवानी, नंदिनी सतीश विश्वकर्मा एवं अमित पटेल को सभासद पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से कार्य करें। शंकरगढ़ के विकास को नई गति देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। विधायक डॉ.वाचस्पति एवं विधायक राजमणि कोल ने भी नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पार्वती कोटार्य, राजेश शुक्ला, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, डॉ. विनोद त्रिपाठी, सुधा गुप्ता, रामखेलावन गुप्ता, अरविंद केसरवानी, धीरज सोनी, सुब...