कन्नौज, अप्रैल 6 -- नगर पंचायत तालग्राम में सोमवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी और अधिशासी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन चौधरी ने नव-नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह नगर पंचायत परिसर में सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नामित सभासद सुभाष गुप्ता, जीतू प्रजापति, अमित राठौर ने नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सभासदों की जिम्मेदारी केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है। बल्कि जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान कराना भी उनकी प्रमुख भूमिका है। वहीं ईओ श्यामेन्द्र मोहन चौधरी ने नगर के समग्र विकास में सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.