संभल, अप्रैल 7 -- जनपद के नगर पालिका और नगर पंचायतों में सोमवार को नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किए गए। संभल सहित चन्दौसी, बहजोई, गुन्नौर, गवां, बबराला, सिरसी और नरौली में एसडीएम द्वारा नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संभल नगर पालिका सभागार में समारोह का दृश्य खासा आकर्षक रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नामित सभासदों का भव्य स्वागत किया गया। लोगों और समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम में एसडीएम निधि पटेल ने सुरेश अटल, सय्यद शान अली, गोपाल शर्मा, शोभित गुप्ता और आलोक भारती को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी सभासदों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.