मुरादाबाद, मार्च 31 -- शासन की ओर से नामित किए गए पांच सभासदों को बुधवार को पालिका सभागार में एसडीएम विनय कुमार सिंह पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है। शासन ने भाजपा की ओर से पांच सभासदों को नामित किया है। जिसमें भाजपा नेत्री गीता कोहली, श्रीकांत गुप्ता, मनोज ठाकुर, दिनेश प्रजापति, हेमंत शर्मा के सभासद होने की घोषणा की। सभी सभासदों को आज बिलारी के पालिका सभागार में दोपहर 2:30 बजे एसडीएम विनय कुमार सिंह पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.