पीलीभीत, मार्च 20 -- शहर के देशनगर में शासन द्वारा नामित सभासदों प्रतीक अग्रवाल, पंकज तिवारी, जगन्नाथ प्यारेलाल, स्वतंत्र देवल, नितिन सक्सेना का पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने सम्मान किया। नामित सभासद जगन्नाथ उर्फ प्यारेलाल के आग्रह पर देश नगर में लाखों की लागत से सड़क निर्माण कराए जाने का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम में उद्योग व्यपार प्रतिनिधि मंडल के अनिल मेहन्द्रू, भाजपा नगराध्यक्ष इंद्रेश चौहान, सभासद अवतार सिंह, मनोज शर्मा, सुनीता सिंह, जिला मंत्री रेखा सिंह परिहार, हिंदू वाहिनी महिलाध्यक्ष परमजीत कौर, नितिन सक्सेना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...