फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। नामित सभासदों के मनोनयन के बाद धाता, बिंदकी और कोड़ा जहानाबाद में स्वागत और बधाइयों का दौर शुरू हो गया। नगर निकायों में विकास कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई गई। नगर पालिका परिषद के नामित सभासदों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह रहे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित किए गए पांच सभासदों में अभिलाषा सिंह, ज्ञाना पासवान, सुनिधि तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव और विकास गुप्ता को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विक्रम सिंह ने सभी नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उधर धाता नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.