औरैया, मई 8 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत अटसू में शुक्रवार को शासन द्वारा नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह मौजूद रहे। उन्होंने नामित सदस्यों का स्वागत करते हुए जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल ने किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत ने नामित सदस्य राधेश्याम पोरवाल, ब्रज किशोर और आशीष तिवारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उपजिलाधिकारी ने सभी सदस्यों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनहित के कार्यों में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु स्वदेश गुप्...