चंदौली, अप्रैल 12 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सैयदराजा कार्यालय परिसर में शनिवार को नामित सभासदों रमेश सिंह, अरुण मौर्य तथा अमित कुमार अग्रहरि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। उपजिलाधिकारी सदर दिव्या ने सभी नामित सभासदों को शपथ दिलाई।इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार नगर तथा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नगर पंचायत के विकास के लिए हर वर्ष पांच करोड़ रुपये सरकार द्वारा जारी किया जा रहा है। इस दौरान आवास प्राप्त आवंटित लोगों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर चेयरमैन आभा जायसवाल, सकलडीहा प्रमुख अवधेश सिंह, बरहनी प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, धानापुर प्रमुख अजय सिंह, पूर्व चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, नामवर प्रसाद, सग़ीर, अंकित जायसवाल आदि दर्जनों मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.