शामली, मार्च 22 -- प्रदेश सरकार द्वारा नामित किए गए नगर पालिका के पांच सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, चेयरमैन अरविन्द संगल व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने सभी सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया है। रविवार को शहर के मोहल्ला बरखंडी रोड स्थित बाबा भवानीनाथ मंदिर में नवनियुक्त नगर पालिका सदस्यों का स्वागत समारोह का आयोजन सभासद अजीत निर्वाल द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, चेयरमैन अरविन्द संगल व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने सभी सदस्यों सभासद देवानंद गौड, उत्तम नामदेव, संगीता जिंदल, मीरा चावला, हरिओम पाठक का फूल मालाओं से स्वागत किया है। इस दौरान उन्होने कहा कि सभी नवनियुक्त सदस्य नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यो में सहयोग दे और प्रदे...