हापुड़, मार्च 17 -- नगर पालिका में सोमवार देर रात पांच सभासदों को नामित किया गया। मंगलवार को भाजपा गढ़ नगर अध्यक्ष दीपक गौड़ के नेतृत्व में उनका स्वागत समारोह आयोजित किया और फूल माला पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। शासन द्वारा नामित किए गए सभासदों में गंगा नगरी से विनय मिश्रा, गढ़ नगर से लता केवट, रोहित मल्होत्रा, गोपाल ठाकुर, अमित कुमार शामिल हैं। इनकी घोषणा सोमवार देर रात की गई थी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि नए सभासद नगर के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। स्वागत समारोह में रामौतार राजौरा, शिव कुमार गौतम, दिनेश सोनू, योगेश कुमार, दीपेंद्र कुमार, अंकुर त्यागी, नरेश कुमार, अंशुल कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.