प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। दस नामित पार्षद 24 मार्च यानी मंगलवार को शपथ लेंगे। सचिव परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी नामित पार्षदों को दोपहर एक बजे नगर निगम के सदन हाल में शपथ दिलाई जाएगी। प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरुप्रसाद ने पिछले सोमवार को नामित पार्षदों की सूची जारी की थी। सूची में दो पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह और राजेश कुशवाहा का भी नाम है। दोनों नामित पार्षद पिछले निकाय चुनाव में पराजित हो गए थे। आठ को पहली बार पार्षद के तौर पर नामित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.